फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चौपाल लगाकर बताएंगे सपा सरकार के काम

Mon, 05 Oct 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 18 सपा की मासिक बैठक मे मौजूद सपा कार्यकर्ता। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
भोगांव। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और चौपाल लगाकर सपा सरकार के काम बताने का संकल्प लिया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामसरन यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटियों का सत्यापन पूरा कराने तथा प्रत्येक बूथ पर पीडीए चौपाल आयोजित करने का आह्वान किया। सपा नेता गोपालदास लोधी ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने की बात कही। इस मौके कमल वर्मा, केपी सिंह यादव, रामवीर यादव, दयाराम यादव, राजेंद्र सिंह यादव, कमलेश शाक्य, सुरेंद्र यादव, मनोज पाल, डॉ. राम किशोर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें