फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: होली पर नहीं होगी पानी की समस्या

Sun, 01 Mar 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के त्योहार पर शहर के लोगों के लिए पानी की सप्लाई की दिक्कत नहीं होगी। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। नगर में पानी की सप्लाई का समय बढ़ाया गया है। त्योहार वाले दिन दो की जगह पर तीन बार पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसके साथ ही टैंकर से पानी की उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने इसके लिए जिम्मेदारों को निर्देश जारी किए हैं। होली का त्योहार रंगों का त्याेहार है। त्योहार को लेकर घरों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोग घरों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। घरों में पानी की कोई समस्या न हो इसे देखते हुए शहर के सभी 32 वार्ड में पानी की सप्लाई को दुरुस्त किया गया है। जेई जलकल ने निर्देश नलकूप ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि होली के त्योहार पर पानी की ससमय सप्लाई दी जाए।चेयरमैन संगीता गुप्ता ने जेई से कहा कि जिन मोहल्लों में पानी की सप्लाई पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत है। वहां टैंकर से पानी की सप्लाई दी जाए। चेयरमैन ने कहा कि शहर के लोगों को होली के त्योहार पर पानी की किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।जेई जलकल पूरन सिंह ने बताया कि होली के त्योहार पर पानी की किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए आठ टैंकर रिजर्व में रखे गए हैं। जहां भी पानी की समस्या आएगी, वहां टैंकर से पानी की आपूर्ति दिलाई जाएगी। पानी की सप्लाई को देखते हुए शहर में चार स्थानों पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। शहर के जेल तिराहा, हरिहर नगर, कृष्णा नगर और छपट्टी के नलकूप पर किसी प्रकार से बिजली की समस्या आने पर जनरेटर का प्रयोग किया जाएगा। जेई जलकल ने बताया कि सभी नलकूप और जनरेटर को ठीक कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें