फोटो 11 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
मैनपुरी। होली के बाद भी रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। बृहस्पतिवार को लंबे मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम रही। बसें स्टैंड पर ही खड़ी रहीं। वहीं क्षेत्रीय मार्गों पर बसों की कमी से यात्री परेशान रहे। शुक्रवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।रंगों के त्योहार होली के लिए परिवहन निगम ने मैनपुरी डिपो की ओर से दिल्ली, आगरा और कानपुर मार्ग पर अतिरिक्त बसों के संचालन के अलावा फेरे बढ़ाए गए हैं, हालांकि होली के एक दिन बाद लंबे मार्गों के लिए यात्री नहीं निकलने से बस स्टैंड पर ही खड़ी रहीं। बृहस्पतिवार को जहां लंबे मार्गों पर यात्रियों की कमी रही। वहीं, क्षेत्रीय मार्गों किशनी, कुसमरा, औंछा, फर्दपुर, अलीगंज आदि मार्गो पर बसों की कमी के कारण लोगों को परेशानी हुई। लोगों ने सफर के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया। छुट्टी खत्म होने के बाद शुक्रवार और शनिवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।क्षेत्रीय मार्गों पर बसों की कमी के चलते लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में प्राइवेट वाहन चालकों ने यात्रियाें से मनमफिक किराया वसूला। परिवहन विभाग ने प्राइवेट वाहन चालकों के साथ हाेली से पहले ही सीमित किराया वसूलने के लिए बैठक कर निर्देश दिए थे, इसके बाद भी लोगों से तय रेट से ज्यादा किराया वसूला।