फोटो 7 कलेक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी में मौजूद अधिकारी। स्त्रोत प्रशासन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एल वेंकटेश्वर लू ने विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 संकल्प से समृद्धि तक आधारित संगोष्ठी में भाग लिया। कहा कि कर्म मानव सेवा का आधार है। आत्म विकास का भी माध्यम है। चरित्र निर्माण कर्म से ही होता है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है।उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता की वर्तमान प्रगति हमारे पूर्वजों के निरंतर कर्म का परिणाम है। इस कारण आज मानव समाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग तक पहुंच सका है। आज का युवा बाहरी आकर्षणों से घिरा हुआ है। मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर नई जानकारियां और दृश्य सामने आते रहते हैं, जिससे मन विचलित होता है। यदि मोबाइल शिक्षा, ज्ञान और सकारात्मक प्रेरणा के लिए उपयोग किया जाए तो वह विकास का साधन बन सकता है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, अध्यक्ष भारतीय चरित्र निर्माण रामकृष्ण गोस्वामी, राज्य मद्य निषेध अधिकारी आरएल राजवंशी, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने विचार व्यक्त किए। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद मौजूद रहे।