फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विकास कार्य देखने गई टीम से अभद्रता, प्रधान को पीटा

Wed, 31 Dec 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जांच करने आई टीम से अभद्रता की गई। रोकने पर ग्राम प्रधान को पीटा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


नगला जंगी निवासी गौरव ने डीएम से ग्राम पंचायत उरथान में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। मंगलवार दोपहर गठित टीम विकास कार्यों की जांच करने गांव पहुंची। ग्रामीणों से जानकारी करने के दौरान ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र भी आ गए, विपक्षी प्रधान को देखते ही आग बबूला हो गए। आरोप है कि मिलीभगत का आरोप लगाते हुए टीम से अभद्रता की गई, प्रधान को भी पीटा। बचाव में आशीष, अनुज और संदीप घायल हो गए। प्रधान ने घटना की तहरीर करहल थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि कहासुनी हुई थी। चार लोगों को हिरासत में लिया है, पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें