फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Fri, 09 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में लेखपालों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। लेखपालों की हड़ताल से जिले भर की तहसीलों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन

लेखपाल संघ के प्रांतीय आव्हान पर जिले के लेखपाल तीसरे दिन भी धरने पर बैठे। कार्य बहिष्कार कर तिकोनिया पार्क में धरना दिया। लेखपालों की हड़ताल के जिले में कामकाज प्रभावित हो रहा है। आवेदकों के प्रार्थनापत्रों पर लेखपालों की हड़ताल के चलते रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। आवेदक आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे हैं। धरने पर महेशचंद्र यादव, आदित्य कुमार दीक्षित, महेश तोमर, केपी सिंह चौहान, शमशेर बहादुर सिंह चौहान, भानुप्रताप सिंह, प्रज्ञादीप, प्रदीपेंद्र, श्याम सिंह यादव, ब्रहमानंद, उदयवीर सिंह, जयदीप कश्यप आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें