मैनपुरी। आरसी महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई के मैनेजिंग ट्रस्टी जितेंद्र सिंह कुशवाह एवं सुमन कुशवाह ने किया।
महाविद्यालय के सचिव बलवीर सिंह चौहान ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की। प्रदर्शनी का लक्ष्य ‘डेस्टिनेशन टू मारो ’(भविष्य के सौपान) था। इसमें विभिन्न कालेजों की छात्राओं ने विज्ञान मॉडल के माध्यम से वर्तमान की अनेक दैनिक समस्याओं के निदान प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में स्मार्ट विलेज, सोलर डिवाइस, डिजिटल लैजर थीफ ट्रीज, ए स्मार्ट हाउस विथ स्मिोग्राफ एंड हाइड्रोलिक मशीन आदि के विभिन्न मॉडल्स प्रस्तुत किए। इन छात्राओं के अलावा महाविद्यालय के विभिन्न संकाओं कला, विज्ञान, शिक्षा और कंप्यूटर की छात्राओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई। प्राचार्या ऊषा अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर डा. कीर्ति जैन, डा. विभा जैन, डा. कुसुम यादव, डा. अनीता सिंह, डा. रिचा दरबारी, डा. कंचन महेश्वरी, डा. शिवानी जैन, जाहन्वी जैन, अनुराधा चतुर्वेदी, डा. सुनीता मिश्रा, रूपेश सिसौदिया, निवेदिता त्रिपाठी, रिताक्सी, दीप्ती अग्निहोत्री, समीक्षा सौती, कुसुम चौहान, डाक्टर अल्का पाठक, गौरी मिश्रा प्रदर्शनी के संयोजक राजेश सेन और रोशन निशां आदि मौजूद रहे।