फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 10 घंटे 10 मिनट की देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ठंड की ठिठुरन के बीच ट्रेनों के इंतजार ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 14117 रात 11:20 बजे के स्थान पर रविवार को सुबह 9:30 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। लगातार दूसरे दिन भी ट्रेन के 10 घंटे 10 मिनट की देरी से मैनपुरी पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 14118 सुबह 3:50 बजे के स्थान पर 8:07 बजे मैनपुरी पहुंची। कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्रियों को स्टेशन पर खुले आसमान के नीचे इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें