फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण को दूर करने की दी जानकारी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
महिलाओं का स्वास्‍थ्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। टीईपी सेंटर में सोमवार को ब्लाक सुल्तानगंज की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य जेके त्रिवेदी ने किया। इस दौरान कार्यकत्रियों को कुपोषण दूर करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आचार्य जेके त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी को जागरूक होकर कुपोषण को समाप्त करना है। इसके लिए सर्वप्रथम स्वच्छता के साथ साथ संतुलित आहारों का लेना भी जरूरी है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं और 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण की समस्या होती है। इसके लिए गर्भवती महिलाओें की नियमित जांच कराएं। डाक्टर महेंद्र कठियार ने बाल विकास पुष्टाहार योजना से संबंधित जानकारियों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की दी। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह ब्लड प्रेशर, पेशाब की जांच, हीमोग्लोबिन और पेट पर हाथ रखकर होने वाली जांचो को नियमित कराएं। आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। अनुदेशिका कुसुमलता ने पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारी दी। साथ ही कुपोषण की प्रतिशतता कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर सुल्तानगंज ब्लाक की 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें