फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबरात का आकर्षण बनी झांकियां

Fri, 07 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
रामबरात का आकर्षण बनी झांकियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलीला परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को रामबरात निकाली गई। बारात का जगह जगह फूलमालाओं की वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुवार को देर रात नगर के आलू मंडी मे स्थित लगभग तीन दर्जन झाकियां एकत्रित हुईं। वहां परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र बाबू शुक्ला, नृपेंद्र शर्मा, गिरजाशंकर वर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, प्रशांत तिवारी, गिरजेश कुलश्रेष्ठ, अजय शर्मा आदि ने पंडित देवेंद्र दीक्षित के साथ पूजा अर्चना कर बारात को रवाना किया। बारात में काली मां अखाड़ा, भगवान शंकर पार्वती, गणेश लक्ष्मी, एवं भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी हुई दो दर्जन झांकियों ने सभी को लुभाया। रामबारात बड़ा बाजार, लोहामंडी, रामजानकी मैरिज होम होती हुई दुबे मार्केट पहुंची वहां अंतिम रथ पर सवार भगवान राम लक्ष्मन व गुरु वशिष्ठ की पंडाल में पहले से मौजूद उपजिलाधिकारी एमपी गुप्ता, रामौतार यादव, भाजपा नेता प्रदीप चौहान, करोड़ीलाल वर्मा, थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, नितिन उमेश, रामनरेश अग्निहोत्री, बृजेश पांडेय, राजेश पांडेय, प्रदीप दत्त दुबे, कृष्णदत्त दुबे, सुनीलदत्त दुबे आदि लोगों ने आरती उतारी। जनक महल पहुंचते ही शिवदास कठेरिया, श्याम सिंह कठेरिया, अजय कुमार, अशोक कुमार, अखिलेश शाक्य, अनेग सिंह आदि लोगों ने भी आरती उतारी। इस मौके पर इमरान जावेद, पप्पू असांरी, नीटू यादव, राहुल यादव, निखिल मिश्रा, अन्नू दुवे, राहुल कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें