फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रेमिका उसके भाई और चाचा की तलाश, सर्विलांस का ले रही सहारा

Sun, 11 Oct 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की खुदकुशी मामले में पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन

बेवर। थाना क्षेत्र में 11 साल के प्रेम प्रसंग के बाद खौफनाक अंत तक पहुंचे मोहम्मद आजम खुदकुशी प्रकरण ने एक नया मोड़ ले लिया है। सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस विवाहित प्रेमिका परवीना उर्फ गोरे उसके भाई सोहेल और चाचा मोहम्मद उमर की तलाश में जुटी है। गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। मोहल्ला उत्तरी काजी टोला तकिया के रहने वाले मोहम्मद आजम ने शुक्रवार को प्रेमिका उसके भाई और चाचा की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी। अमन ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए तमंचा से खुद को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया था, खुदकुशी से पहले इंस्टाग्राम पर मिर्जापुर का स्टेटस व उंगलियों पर विवाहित प्रेमिका नाम लिखा था। मृतक के भाई अमन रजा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही बेवर पुलिस और अन्य टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। टीमें उच्चाधिकारियों के निर्देशन में लगातार दबिश दे रही हैं। प्रेमिका और कुछ अन्य मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन खंगाली जा रही है। जांच का दायरा सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है बल्कि पुलिस उन तमाम सबूतों को इकट्ठा करने में जुटी है। स्टेटस पर फिल्म का स्टेटस लगाने और उंगलियों पर प्रेमिका का नाम लिखने जैसे अहम तथ्यों को भी विवेचना का हिस्सा बनाया है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि पूर्व में आरोपियों के कथित जानलेवा हमले के संबंध में कोई शिकायत या मेडिकल कराया गया था या नहीं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें