फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किसान ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Fri, 14 Aug 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नौनेर के रहने वाले एक किसान ने बृहस्पतिवार रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। गांव नौनेर निवासी 42 वर्षीय विक्रम कुमार एक किसान था, वह खेती बटाई पर लेकर पत्नी व चार वर्षीय पुत्र वंश का भरण पोषण पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को उसने दरवाजा बंद कर कमरे में लगे पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद परिजन ने दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। मृतक के परिजन का कहना था कि इस बार पंपसेट से खेत की भराई में अधिक लागत लगने की वजह से विक्रम पर कर्ज हो गया था। खुदकुशी के पीछे यह भी वजह हो सकती है। थाना पुलिस के अनुसार किसान ने खुदकुशी घरेलू कारणों के कारण की है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें