मैनपुरी। नगला पीपल में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के साथ खेत में उतरकर धान की कटाई की। डीएम ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग के आंकड़े पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ दर्ज किए जाएं। क्रॉप कटिंग के आंकड़े कृषि उत्पादन का औसत निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा सहित किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। ऐसे में आंकड़ों को दर्ज करते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।