फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मंडलायुक्त ने कम प्रगति वाले बूथों पर नाराजगी जताई

Mon, 30 Nov 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 30 राजकीय इंटर कॉलेज में मतदाता अ​​भियान का निरीक्षण करते मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप। स्त्र
विज्ञापन
मैनपुरी। निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखने के लिए रविवार को आगरा मंडल के आयुक्त एवं रोल प्रेक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कम प्रगति वाले बूथों पर नाराजगी जताई। साथ ही बीएलओ से फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही पंजिका, बीएलओ एप और ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों का मिलान कर सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।रोल प्रेक्षक ने कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर के बूथ संख्या 473 और 474, राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 192 से 198 तथा प्राथमिक विद्यालय गोला बाजार के बूथ संख्या 79 से 81 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक, स्थानांतरित और दोहरे मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में संशोधन के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। प्राथमिक विद्यालय गोला बाजार के बूथों पर अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर मंडलायुक्त ने संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कम प्रगति वाले बूथों की नियमित निगरानी की जाए और बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य पूरा करें।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें