मैनपुरी। किसानों को खाद वितरण में सहकारिता और कृषि विभाग के प्रयास सफल हो रहे हैं। इसका परिणाम है कि खाद वितरण में जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सहायक निबंधक सहकारी समितियां जितेंद्र सिंह और जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने बताया कि जिले में डीएपी और यूरिया की कोई कमी नहीं है। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल समाप्त होने के बाद जिले में खाद वितरण में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को 615 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया है इससे जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रायबरेली 650 मीट्रिक वितरण के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।