फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जनपद न्यायाधीश समिति ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण

Mon, 21 Sep 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद न्यायाधीश की ओर से गठित समिति ने सोमवार को वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। अधीक्षिका नीतू सिंह ने बताया कि आश्रम में 114 वृद्ध आश्रित हैं, जिनमें 46 पुरुष और 68 महिलाएं हैं। समिति ने अधीक्षिका को वृद्धों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति की जांच और पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्हें नियमित चिकित्सीय सुविधा और गंभीर स्थिति में उपचार सुनिश्चित करने को भी कहा गया। संस्था में आठ सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं लेकिन निगरानी के लिए कोई पटल नहीं था। समिति ने हॉल में एक पटल लगाने का निर्देश दिया। संवाद समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार मिश्रा, सदस्य कमल सिंह और नूतन चौहान, कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें