मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील सदर स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मॉकपोल और वीडियोग्राफी प्रक्रिया की जांच की। अधिकारी ने वेयर हाउस में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। सेल फोन, कैमरा और खाने-पीने की वस्तुएं प्रतिबंधित की गईं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने और परिसर की सफाई सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, सीपीआईएम, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।