फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छह दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Fri, 07 Aug 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और सर्विस रोड के बीच शुक्रवार को गांव लहटोई के रहने वाले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक छह दिन से लापता था। परिजन ने बताया कि वह नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। मृतक कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव लहटोई का रहने वाला 26 वर्षीय शिवम दुबे नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करता था। दो जुलाई को गांव आया था। नोएडा से आने के बाद से ही वह परेशान रहने लगा था। एक अगस्त को शिवम चारा लेकर आने की बात कह कर घर से निकला था, तभी से वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान दो अगस्त एक्सप्रेसवे के पास उसकी साइकिल मिली थी। जिसके बाद से ही परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत थे। शुक्रवार शाम को शिवम का शव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 85-86 के बीच पेड़ पर लटका मिला। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें