फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का ताल किनारे मिला नवजात का शव

Fri, 02 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब बाग के समीप राजा के ताल के किनारे गुरुवार को एक नवजात बालक का शव मिला। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसे उठाकर देखा।
विज्ञापन


जानकारी पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  
थाना कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह 11 बजे कुछ लोग राजा के ताल की तरफ जा रहे थे। तभी वहां पुलिया के समीप एक नवजात बालक पड़ा दिखा। बालक के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। जानकारी पर वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग शव को लेकर चर्चाएं कर रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बालक के शव के बारे में लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने नवजात के शव को पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें