लक्ष्य प्राप्ति को करना चाहिए परिश्रम: विधायक
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय जिला पुस्तकालय में चल रही द्वितीय जिला स्तरीय पुस्तक प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। प्रत्येक छात्र को समय-समय पर प्रतियोगिताओं में भागीदारी करनी चाहिए। सभी छात्रों को मन लगाकर अध्ययन कर अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा। विजयी प्रतिभागी अमूल्य यादव सेंट मैरीज स्कूल, नेहा संत विवेकानंद आवासीय विद्यालय संसारपुर, दीपक यादव और आर्या पांडेय सुदिति ग्लोबल एकेडमी, नेहा बाथम आरसी कन्या इ. का., विवेक पांडेय डा. किरन सौजिया एजूकेशनल एकेडमी, श्वेेता माथुर श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय, अंजलि राजपूत गौतम बुद्ध इका आगरा रोड, सचिन सिंह, प्रिया, अनुराग सदस्य राजकीय जिला पुस्तकालय, जाग्रति मिश्रा राजकीय बालिका इका, अनुष्का नवोदय विद्यालय भोगांव एवं श्री एकरसानंद आदर्श इका, मैनपुरी को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में डा. हरिश्चंद्र शाक्य साहित्यकार, पूर्व प्रधानाचार्य आरपी सिंह चौहान, जेसी त्रिपाठी, आरबीएल शाक्य, व्यवस्थापक व पुस्तकालयाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने सभी का आभार जताया। अमित कुमार, गौरव यादव, अनुराग, प्रदीप यादव, सागर, दीक्षा, मधु, आदि मौजूद रहे।