थाना बिछवां क्षेत्र से सवारियां लेकर मैनपुरी आ रहा टेंपो कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक साइकिल सवार सहित 13 लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि शनिवार को टेंपो थाना बिछवां क्षेत्र से सवारियां लेकर मैनपुरी आ रहा था। जैसे ही टेंपो श्रीराम कोल्ड स्टोर के समीप पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। टेंपो में रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो पटल गया, जिसमें बैठी 13 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो की चपेट में आकर साइकिल सवार ग्राम तिसौली निवासी रघुराज सिंह, टेंपो में सवार बबलू निवासी तिसौली थाना बिछवां, दिनेश निवासी ग्राम अहिरवा थाना बिछवां, जीतू निवासी धौमईपुर, ऋतिक निवासी ग्राम तिसौली, राधेश्याम निवासी अहिरवा कटरा जनपद औरेया, अमर सिंह अहिरवा कटरा, अमोल निवासी तिसौली थाना बिछवां, सरोजनी देवी निवासी अहिरवा कटरा, हिमांशु निवासी नगला दूब थाना बिछवां, कालीचरण, महावीर निवासी अहिरवा कटरा और अशोक निवासी ग्राम तिसौली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।