फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अवसाद में किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 07 Aug 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के एक गांव में दो माह से अवसाद में चल रही किशोरी ने बृहस्पतिवार रात कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेजा और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी दो माह पहले एक युवक के साथ चली गई थी, परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तलाश की। कुछ दिन बाद किशोरी को ढूंढकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया था। किशोरी को ले गया, युवक जेल में बंद है। इस घटना के बाद से ही किशोरी अवसाद में चल रही थी। बृहस्पतिवार रात को किशोरी ने घर के एक कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें