फोटो 2 डॉ. किरन सौजिया आईसीएसई स्कूल में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक। स्रोत संगठ
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी की अनिवार्यता का विरोध लगातार जारी है। सोमवार को सुदिति ग्लोबल एकेडमी और डॉ. किरन सौजिया स्कूल में हो रहे प्रशिक्षण में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से टीईटी अनिवार्य के कानून को वापस लेकर शिक्षा अधिकार अधिनियम के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट से मुक्ति दिलाने की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि जब हमारी नियुक्ति हुई थी तब हमने सभी सेवा शर्तें पूर्ण की थीं। अब इस नए कानून ने शिक्षकों को मानसिक रूप से कमजोर करने का कार्य किया है जिसे शिक्षक समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। मैनपुरी ब्लॉक अध्यक्ष व्योम शरण सक्सेना ने कहा कि टेट अनिवार्यता की लड़ाई को सड़क से संसद तक जोरदारी से लड़ा जाएगा। इस अवसर पर नवीन यादव, प्रमोद शाक्य, अरुण मिश्रा ,धर्मेंद्र शाक्य, रूपेंद्र कठेरिया आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।