फोटो 30 बीआरसी नगला जुला पर शिक्षकों को समेकित शिक्षा का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। संवाद
मैनपुरी। समेकित शिक्षा के तहत जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक सपोर्ट के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। शुक्रवार से बीआरसी नगला जुला और यूआरसी नगर क्षेत्र पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। बीआरसी नगला जुला पर बीईओ दीपक कुमार ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षक इस प्रशिक्षण को जिम्मेदारी से प्राप्त करें। जिले के सभी नौ विकास खंड और नगर क्षेत्र के स्कूलों में कार्यकरत शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रथम चरण में 954 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब दूसरे चरण में भी 954 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को मैनपुरी विकास खंड के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी नगला जुला पर शुरू हुआ , जबकि नगर क्षेत्र के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण नगर शैक्षिक संसाधन केंद्र मैनपुरी पर शुरू हुआ। बीआरसी नगर जुला पर प्रशिक्षक विविकेंद्र मोहन और निवेदिता यादव ने शिक्षकों को समेकित शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की। नगर क्षेत्र में प्रशिक्षक मसूद अली और लालता प्रसाद ने शिक्षकों को जानकारी प्रदान की। डीसी रणधीर बहादुर ने बताया कि विकास खंड बेवर, सुल्तानगंज, किशनी, घिरोर और बरनाहल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण 19 जनवरी से शुरू होगा।