फोटो 12 गूगल मीट से जुड़े प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 11 दिसंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की है। शुक्रवार को ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से सभी पदाधिकारियों ने दिल्ली कूच का निर्णय लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने सेवा में आने के बाद जबरन टेट लागू किये जाने के आदेश का एक स्वर में विरोध किया। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि यह धरना अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले होगा। इसमें देश के सभी प्रांतों से हजारों शिक्षक शामिल होंगे। जिले के सभी ब्लॉकों से एक-एक बस एवं निजी वाहनों से काफी संख्या में शिक्षक 11 दिसंबर को होने वाले धरने में प्रतिभाग करेंगे।जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि ऐसे समय पर जब शिक्षक नौकरी के बाद जबरन टेट अनिवार्यता थोपे जाने से मानसिक रूप से परेशान है। सरकार की चुप्पी शिक्षकों पर भारी पड़ रही है। जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी धरना निर्णायक होगा जो यह तय करेगा कि सरकार को शिक्षकों के हित में ठोस निर्णय लेना ही पड़ेगा क्योंकि सेवा में आने के बाद अतिरिक्त अर्हता को जोड़ना हर तरह से औचित्यहीन है। जिला उपाध्यक्ष आलोक शाक्य ने जिले की सभी शिक्षकों से धरने में शामिल होने की अपील की है।
गूगल मीट में महेश आर्य, मेघसिंह शाक्य, कौशल गुप्ता, अवलेंद्र कुमार, गौरव पांडेय, हरेंद्र राजपूत, सुदीप पांडेय आदि शामिल हुए।