फोटो 13 राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के नाम राजस्व अधिकारी को स्कूलों के समय में परिवर्तन के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कोहरे और दृश्यता में कमी के चलते दूर-दराज क्षेत्रों में नियुक्त शिक्षकों को तय समय पर स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है। संघ के पदाधिकारियों ने मांग की कि कोहरे को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तित कर सुबह 10 बजे से सांय 3 बजे तक किया जाए। इस मौके पर जिला मंत्री सुधीर चौहान, राजीव मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र सिंह यादव, लोकेंद्र सिंह चौहान, सुनील कुमार, अनिल यादव, हरीश यादव, राजकमल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।