फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अपमान से आक्रोशित शिक्षकों का बहिष्कार

Sat, 25 Apr 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 51 डीपीएस किशनी में अभद्रता के बाद थाने पहुंचे ​शिक्षकों को समझाते तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
किशनी। कस्बा स्थित डीपीएस स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण कार्य के दौरान तहसीलदार की मौजूदगी में शनिवार को शिक्षक से अभद्रता की गई। आक्रोशित शिक्षकों ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में हंगामा किया। छह घंटे तक थाने में डटे रहे आक्रोशित शिक्षकों को समझाने की कोशिश नाकाम रहीं। हालांकि, शाम को बीएसए के समझाने के बाद उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। इस मामले में स्कूल प्रबंधक और बाउंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।थाना क्षेत्र स्थित डीपीएस स्कूल में शनिवार को जनगणना के लिए 126 शिक्षकों का तीन बैच में प्रशिक्षण कार्य चल रहा था। शिक्षक हरिओम दिवाकर ने बताया कि करीब 11:30 बजे विद्यालय के प्रबंधक पियूष गुप्ता, पारस गुप्ता और उनके बाउंसर ने आकर उनके, अमित प्रताप सिंह और अन्य शिक्षकों के साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। जिस वजह से जनगणना ट्रेनिंग के कार्य में व्यवधान पड़ा। गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। सभी शिक्षकों को अपमानित करते हुए स्कूल से भगा दिया गया।घटना के बाद आक्रोशित शिक्षक थाने पहुंच गए और स्कूल प्रबंधक और बाउंसर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक को घटना की जानकारी दी। नारेबाजी करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। तहसीलदार ने भी शिक्षकों को समझाने का प्रयास किया, प्रशिक्षण स्थल बदलने की बात रखी। मगर शिक्षक नहीं माने। कई शिक्षक नेता भी पहुंच गए और कार्रवाई नहीं होने तक थाने में ही डटे रहने का एलान कर दिया। दोपहर 12 बजे से थाने में चले हंगामे के बीच शाम करीब छह बजे बीएसए दीपिका गुप्ता थाने पहुंची, उनके समझाने पर शिक्षक मान गए। स्कूल प्रबंधक और बाउंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के साथ ही सभी शिक्षक थाने से चले गए। इस मामले में कस्बा किशनी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों से अभद्रता मामले में सांसद डिंपल यादव ने एक्स पर पोस्ट की। इसमें लिखा कि आज किशनी के डीपीआईएस स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक शिक्षकों के साथ हुई अभद्रता और मारपीट अत्यंत निंदनीय है। दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई हो, साथ ही प्रशिक्षण केंद्र तत्काल बदला जाए।

फोटो 51 डीपीएस किशनी में अभद्रता के बाद थाने पहुंचे शिक्षकों को समझाते तहसीलदार। संवाद

फोटो 51 डीपीएस किशनी में अभद्रता के बाद थाने पहुंचे शिक्षकों को समझाते तहसीलदार। संवाद

फोटो 51 डीपीएस किशनी में अभद्रता के बाद थाने पहुंचे शिक्षकों को समझाते तहसीलदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें