फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: माध्यमिक स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी

Fri, 02 Oct 2026 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों कमी दूर होगी। आयोग ने जिले के एडेड स्कूलों के लिए 57 शिक्षक भेजे हैं। इन शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया चल रही है। 52 प्रशिक्षित स्नातक और पांच स्नातकोत्तर शिक्षक शामिल हैं। इनके मिलने से शिक्षण व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध करीब 500 स्कूलों में विशेषज्ञ शिक्षकों की लंबे समय से कमी बनी हुई है। 23 राजकीय स्कूलों में लगभग 400 पदों के मुकाबले केवल 60 से 65 शिक्षक ही तैनात हैं। विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों में शिक्षकों की सबसे अधिक कमी है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने प्रबंध समितियों को पत्र भेजकर चयन समिति के माध्यम से शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण कराने को कहा था। अधिकांश स्कूलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शेष में जारी है। ज्यादातर शिक्षक विज्ञान और गणित विषय के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय स्कूलों के लिए भी विशेषज्ञ शिक्षकों की मांग की गई है और इन शिक्षकों से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें