स्वामी विवेकानंद हाउस ने मारी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
सेंट मेरीज स्कूल में चल रही इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इसमें स्वामी विवेकानंद हाउस ने मारी बाजी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अमित कुमार ने मां मैरी एवं मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। रंगारंग कार्यक्रम में ं ‘बेटी बचाओ’ पर छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समाज को संदेश दिया। कक्षा 10 के छात्र वंश बैजल ने ‘तुझे सब है पता मेरी मां’ गाने पर प्रस्तुति दी। कक्षा 10 के छात्र हर्षवर्धन ने शहादत से जुड़ी प्रस्तुति देकर वातावरण को भावुक बना दिया। प्रधानाचार्या मनोरमा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान स्वामी विवेकानंद हाउस ने, द्वितीय स्थान रानी लक्ष्मी बाई हाउस एवं गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर हाउस ने तथा तृतीय स्थान सर्वपल्ली राधाकृष्णन हाउस ने प्राप्त किया। इसके साथ-साथ समस्त प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को विनर्स कप, मैडल एवं प्रमाण-पत्र मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने प्रदान किए। वहीं प्रबंधक दीपक दास और प्रधानाचार्या मनोरमा दास ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। संचालन इंचार्ज कमलेश गेरा एवं अध्यापिका सपना चौहान ने किया।