मैनपुरी। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को क्रिश्चियन मैदान में सुबह 11 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का उद्देश्य 2027 के आगामी चुनावों में पार्टी की भूमिका को स्पष्ट करना है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शाक्य ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी दो से तीन महीने पहले शुरू हो गई थी। जिले की चारों विधानसभाओं में अलग-अलग सभाएं आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। पार्टी ने लोगों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस ली है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सतेंद्र सिंह कुशवाह, सतेंद्र सिंह शाक्य और बालक राम शाक्य भी मौजूद रहेंगे।