फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रोमांचक मुकाबले में छह रनों से जीती सूरजपुर की टीम

Tue, 24 Feb 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां क्षेत्र के गांव जैली-जिरौली के पंडित देवी दयाल मैदान पर शंभू क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। सोमवार को खेले गए रोमांचक मैच में सूरजपुर की टीम ने दलीपपुर को छह रनों से हराया। सूरजपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में पांच विकेट पर 82 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी दलीपपुर की टीम ने छह विकेट खोकर 76 रन ही बना सकी। मैच में सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेलने वाले रंजीत मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें