फोटो 24 शैक्षिक भ्रमण के लिए बस को रवाना करती चेयरमैन नेहा तिवारी। स्रोत विद्यालय
भोगांव। पुस्तकीय ज्ञान के साथ ऐतिहासिक विरासत और भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी के शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुईं। चेयरमैन नेहा तिवारी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना भी जरूरी है। शैक्षिक भ्रमण से नई जानकारियां मिलती हैं और उनका दृष्टिकोण व्यापक होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती यादव ने बताया कि एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में छात्राओं को बुलंद दरवाजा सहित फतेहपुर सीकरी के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कराया जाएगा। इस मौके पर रति कुमारी पटेल, बविता सिंह, सुमन लता, रितिका, शरद दुबे, सचिन अधौलिया, इमरान अली खान आदि मौजूद रहे।