फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

Sun, 15 Nov 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद आगरा के सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में आयोजित फर्स्ट बेस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाते हुए पदक हासिल किए। 10 स्वर्ण के साथ तीन-तीन रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के कुल 27 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं प्रशिक्षक योगेश कुमार माथुर ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों और स्पर्धाओं में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में वशिष्ठ, रियांश, अर्पिता, रिशु, आराध्या, श्री दुबे, उन्नति, अनुष्का यादव और मानवी शाक्य सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें