फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सचिवों की हड़ताल से खेतों में फसलों पर संकट

Mon, 26 Oct 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। समितियों के गोदामों में खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है। ऐसे आलू की बुवाई के साथ गेहूं की फसल की तैयारी में जुटे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सचिव 22 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। किसान सोवरन सिंह शाक्य का कहना है कि आलू की बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे में डीएपी की जरूरत है लेकिन समितियों पर ताले लटके होने से खाद नहीं मिल पा रही है। इससे आलू की बोआई प्रभावित हो रही है। किसानों को आशंका है कि बोआई में देरी का असर फसलों पर भी पड़ सकता है। उनका कहना है कि सचिवों की हड़ताल का समाधान निकालकर खाद वितरण शुरू कराया जाना चाहिए। किसान रविंद्र दुबे, नितेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सुरेश यादव, रामसिंह, विनोद शर्मा, रमेशचंद्र, देवेंद्र शुक्ला, महावीर सिंह का कहना है कि समय से खाद दिलाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें