फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पक्षियों का शिकार हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 24 Jan 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
ईफोटो 20 समान पक्षी बिहार के वॉच टावर पर दूरबीन से पक्षियों को देखते डीएम। संवाद
विज्ञापन
किशनी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को समान पक्षी बिहार का निरीक्षण किया। वॉच टॉवर से पक्षी बिहार के तालाब को दूरबीन से देखा। पक्षी बिहार के अधिग्रहित एरिया व प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों को किसी भी सूरत में पक्षियों के शिकार न होने देने के निर्देश दिए। कहा कि शिकार करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को सीडीओ नेहा बंधु, एसपी गणेश प्रसाद शाहा, एसडीएम गोपाल शर्मा, ग्राम प्रधान उमेश शर्मा, प्रशांत शर्मा के साथ डीएम समान पक्षी बिहार पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत शर्मा ने डीएम को बताया कि पक्षी बिहार के अधिकारियों ने भोंडा गांव के पास छोटे छोटे तालाबों के लिए खोदाई करवाई है। बरसाती पानी के भरने का कोई साधन नहीं है। एक साल पहले ईको पार्क के सामने 23 हेक्टेयर ग्रामसभा की जमीन पक्षी बिहार को सुपुर्द की गई थी। अगर उसमें खोदाई करवाई जाती तो वहां पानी पहुंचने का भी साधन था। समान पक्षी बिहार में खुद वन विभाग की 147.73 हेक्टेयर जमीन है। पक्षी बिहार के अधिकारी ऐसी जगह का तालाबों का प्रपोजल भेजते हैं, जहां पानी पहुंचाया ही नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें