फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गेहूं खरीद में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 28 Apr 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 45 क्रय केंद्र का निरीक्षण करते जिला​धिकारी डॉ़ इंद्रम​​णि ​त्रिपाठी। स्त्रोत प्रशासन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में राजकीय गेहूं क्रय केंद्र, पीसीएफ के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों से कहा कि गेंहू की खरीद सही से हो। खरीदे गए गेहूं का भुगतान तत्काल किसान के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्रय केंद्रों पर आए किसानों से बात की, कहा कि प्रदेश सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य उपलब्ध करा रही है। अपना गेहूं पास के क्रय केंद्र पर बेचें। किसी प्रकार की समस्या आए तो तत्काल जिला प्रशासन, कृषि विभाग के अधिकारियों को बताएं। जानकारी करने पर बताया गया कि सोमवार को मंडी में गेहूं का मूल्य 2431 प्रति कुंतल रहा है। अधिकारियों से कहा कि खरीद केंद्रों पर पारदर्शी व्यवस्था लागू करें। किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय से किया जाए। एआर कोआपरेटिव, डिप्टी आरएमओ मौजूद रहे।

फोटो 45 क्रय केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी। स्त्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें