फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं

Sun, 01 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने शनिवार को लोहिया ग्राम शिवसिंहपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिया जाए। 20 दिन में महिला उत्पीड़न के मामलों को निपटाया जाएं। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि 51 बच्चे पंजीकृत हैं। शिक्षकों से बेहतर शिक्षा देने के लिए कहा। रसोइया ने शिकायत की कि उन्हें एक वर्ष में तीन माह का ही मानदेय मिला है। सदस्य ने अन्य योजनाओं की भी जानकारी ली। इस मौके पर बीडीओ कर्मराज सिंह, पंचायत सचिव सोमनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें