फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: परशुराम और लक्ष्मण संवाद लीला का मंचन

Thu, 15 Oct 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। श्रीरामलीला महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया गया। मंच पर भगवान श्रीराम के सीता स्वयंवर में शिव धनुष तोड़ने के बाद भगवान परशुराम के क्रोधित होकर जनकपुर पहुंचने का प्रसंग दिखाया गया। धनुष टूटने पर परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के निर्भीक जवाबों ने संवाद को रोचक बना दिया। दोनों पात्रों के बीच हुए तीखे संवादों के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी, अध्यक्ष बलराम दुबे, कोषाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, सुभाष यादव, अमरसिंह यादव, लालसिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें