मैनपुरी। सामाजिक वन प्रभाग के तत्वावधान में गौरैया संरक्षण जन जागरूकता अभियान के तहत बालवन टीम ने कस्बा भोगांव के दो स्कूलों के बच्चों को जागरूक किया। साथ ही घोंसले वितरित किए।
बालवन कार्यक्रम की परियोजना समन्वयक डीडी रिखारी ने वीएन एजूकेशनल एकेडमी एवं ऊषा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में घाेंसले वितरित किए। साथ ही बच्चों को गौरैया बचाने की जानकारी दी। घाेंसलों को लगाने के तरीके भी बताए। उप्र डाक्टर एसोसिएशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मनोज दीक्षित और डाक्टर विष्णुमित्र ने बताया कि गौरैया संरक्षण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने एक पुरस्कार योजना भी जोड़ रखी है। वन विभाग द्वारा वितरित किए गए घोंसलों में यदि 10 मार्च तक गौरैया आ जाती है तो विभाग की वेबसाइट पर फोटो खींचकर भेज सकते हैं।
इस मौके पर बृजेश कुमार यादव, रामनरायण, प्रबंधक मोहित सक्सेना, पुनीत चौहान, सह समन्वयक विष्णुकांत सिंह, कामिनी साहू आदि मौजूद थे।