फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी पहुंचे स्पेनिश पर्यटक: गावों का भ्रमण कर जाना आध्यात्मिक परिवेश व संस्कृति, पुलिसकर्मियों से की बातचीत

Sat, 01 Apr 2023 09:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी पहुंचे स्पेनिश पर्यटकों ने यहां गावों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीण परिवेश को नजदीक से जाना। यहां के लोगों का आध्यात्म के प्रति जुड़ाव के बारे में जाना। थाना पहुंचकर पुलिस टीम की कार्यशैली को भी जानने की कोशिश की। साथ ही बाजार में खरीदारी की। 

 
विज्ञापन
मैनपुरी पहुंचे स्पेनिश पर्यटकों ने गावों का भ्रमण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के आध्यात्म और परिवेश को जानने की ललक स्पेन के कुछ लोगों को भारत खींच आई। स्पेन से आए पर्यटक शनिवार को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला पहुंचे। यहां उन्होंने बाजार का भ्रमण किया। खरीदारी की। इस मौके पर लोगों ने उनसे साथ सेल्फी भी ली। 

भारत के ग्रामीण परिवेश को देखने आए

स्पेन से भारत आए पाउला, एलेना और फ्लेविओ ने मैनपुरी के किशनी कस्बा पहुंचे। यहां उन्होंने बाजार में खरीदारी की। इसके बाद वह लोग किशनी थाना पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों से बात की। पाउला ने बताया कि वह अपने मित्रों के साथ भारत के ग्रामीण परिवेश को देखने आई हैं। शनिवार रात वह लोग सींगपुर में विजय प्रजापति के घर जाकर स्थानीय ग्रामीणों से मिले। 

ग्रामीण परंपराओं को करीब से जानेंगे

उन्होंने बताया कि वह लोग भारत भ्रमण के दौरान गांवों में जाएंगे और ग्रामीण परंपराओं को करीब से जानेंगे। स्पेनिश पर्यटकों ने बाजार में लोगों से मुलाकात की। भारतीय संस्कृति के बारे में जानने का प्रयास किया। पर्यटकों ने कई फोटो भी खींचे। स्पेस से आए लोगों के साथ हिंदी अनुवादक विजय प्रजापति भी थे। स्पेन से आए पर्यटकों को लेकर कस्बा के लोगों में उत्सुकता देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें