फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के ऊपर चढ़ गया टायर: गुस्साए नागराज ने ऐसे लिया बदला, किसी को नहीं हुआ यकीन, लोग बोले-ऐसा कैसे हो गया?

Mon, 28 Aug 2023 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

सांप ने युवक को उस समय काटा, जब वो बाइक से दवा लेकर घर लौट रहा था। टायर के नीचे आने से सांप घायल हो गया था। 
विज्ञापन
सांप ने युवक को काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। यहां एक युवक की बाइक का टायर गलती से सांप के ऊपर चढ़ गया। युवक भी उसे अनदेखा करते हुए आगे निकल गया। लेकिन घायल सांप को गुस्सा आ गया और वो चलती बाइक पर ही लिपट गया।

यहां की है घटना

मैनपुरी में रविवार की सुबह बाइक से दवा लेकर घर लौट रहे एक युवक को गांव औंग के पास सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव औंग निवासी प्रदीप कुमार रविवार की सुबह दवा लेने के लिए मेडिकल पर गया था। 
विज्ञापन


 

धीमी गति से चल रही थी बाइक

दवा लेने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी फोन आने पर वह बात करने लगा। बाइक धीरे चल रही थी। इस दौरान अचानक बाइक सामने आए सांप पर चढ़ गई। इसके बाद सांप बाइक से लिपट गया। प्रदीप जब तक कुछ समझ पाता, तब तक सांप ने उसके पैर में लपेटे मारे और उसे डंस लिया। 
 

छाने लगी बेहोशी

सांप के डंसते ही प्रदीप को बेहोशी छाने लगी। कुछ दूर चलने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया। राहगीर ने तत्काल ही परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन प्रदीप को लेकर जिल अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। बताया गया है कि प्रदीप की हालत खतरे से बाहर है। 
 
विज्ञापन

किशोर को सांप और बालक को बर्र ने काटा

गांव लालपुर सथनी निवासी 13 वर्षीय चेतन रविवार की सुबह उपले लेने के लिए गया था। इस दौरान से सांप ने डंस लिया। जानकारी होने के बाद परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दन्नाहार क्षेत्र के गांव भटानी निवासी 10 वर्षीय अभिषेक नीम के पेड़ पर दातून तोड़ने के लिए चढ़ा था। तभी उसे बर्र ने काट लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें