फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में छह लोग घायल

Sat, 10 Oct 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव उझैया में श्राद्ध में शामिल होने दिल्ली से आ रहा एक परिवार बिछवां क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गया। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। गांव उझैया निवासी रामनारायण के घर शुक्रवार को पितृ पक्ष के तर्पण का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली में रह रहे परिवार के सदस्य गांव लौट रहे थे। परिजन कुरावली से ऑटो में सवार होकर मैनपुरी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही ऑटो बिछवां थाना क्षेत्र में करीमगंज के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। ऑटो सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायल कुलदीप, विकास, आरती, पूजा, आठ वर्षीय किट्टू और सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से कुलदीप को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें