फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाई को प्रेमिका के साथ जाते देख बहन ने किया हंगामा

Thu, 22 Jan 2026 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ जा रही थी। कस्बा के घिरोर चौराहे के पास प्रेमी के साथ युवती को जाता देख उसकी बहन ने हंगामा शुरू कर दिया तो भीड़ एकत्रित हो गई। युवती अपनी बड़ी बहन के साथ जाने को किसी प्रकार से तैयार नहीं थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई। देर शाम तक परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई तो पुलिस ने युवक और युवती के बयान दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि दोनों बालिग हैं युवती बहन के साथ जाने को तैयार नहीं है। किसी ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी तो युवक और युवती को उनके बयान दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें