मैनपुरी। जिला अस्पताल में शनिवार को सर्दी का असर दिखा। अस्पताल में विभिन्न रोगों से पीड़ित 255 रोगी इलाज के लिए पहुंचे। अधिकांश चिकित्सक सर्दी के चलते अपना बचाव करते दिखे। अस्पताल में पहुंचने वाले रोगियों में अधिकांश रोगी पेट दर्द, सर्दी, जुकाम, बुखार और कोल्ड डायरिया से पीड़ित थे। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अशोक कुमार यादव का कहना था कि अधिकांश बच्चे निमोनिया और कोल्ड डायरिया से पीड़ित पहुंचे। उन्हें दवा देने के साथ ही सर्दी से बचाव रखने की भी हिदायत दी गई।