मैनपुरी। कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान शनिवार की शाम क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले। इस दौरान गांव अजीतगंज में एक खेत में धान की पराली में आग जलती दिखी। गाड़ी रुकवाकर वे आग को स्वयं बुझाने लगे। इस पर किसान भी मौके पर आ गया और उसने आग बुझाने का कार्य किया। कृषि अधिकारी का कहना है कि किसान पराली में आग न लगाएं उसे चारे के रूप में प्रयोग करें। आग लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।