कुरावली। किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को उप जिलाधिकारी प्रदीप सिंह ने खाद एवं बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों पर उपलब्ध खाद के स्टॉक, अभिलेखों तथा बिक्री व्यवस्था की जांच की गई। एसडीएम ने अहिंसा खाद बीज भंडार, विजय कुमार संजय कुमार जैन, एसके फर्टिलाइजर, क्षत्रिय खाद भंडार, राजेश एंड कंपनी तथा वर्मा खाद भंडार का निरीक्षण किया।