फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लंबी छुट्टी के बाद खुले स्कूल, पढ़ने पहुंचे बच्चे

Sat, 17 Jan 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 20 बच्चों का माल्यार्पण करते प्रधानाध्यापक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद शुक्रवार को स्कूल खुल गए। करीब 16 दिन बाद स्कूल बच्चों से गुलजार हुए। पहले दिन बच्चों ने किताबी ज्ञान के साथ गतिविधि आधारित शिक्षा और खेलकूद में भी उमंग और उल्लास के साथ भाग लिया। शासन ने 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक प्रतिवर्ष कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के शीतकालीन अवकाश की व्यवस्था की है। 15 जनवरी से कक्षा एक से आठ तक के स्कूल खुलने थे, लेकिन 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व होने के कारण 16 जनवरी से स्कूल खुल सके। शीतकालीन अवकाश के पहले दिन सुबह घना कोहरा होने के कारण छात्र-छात्राएं स्कूल देरी से पहुंचे। हालांकि दोपहर में धूप निकली तो छात्र-छात्राओं ने स्कूलों में किताबी ज्ञान के साथ गतिविधि आधारित शिक्षा ग्रहण की। सर्दी के बाद भी स्कूल पहुंचे बच्चों में उत्साह देखा गया। बीएसए दीपिका गुप्ता ने कहा कि सभी शिक्षक समय से स्कूल पहुंचकर 27 जनवरी से शुरू होने वाले निपुण लक्ष्य की तैयारी में जुट जाएं। बीएसए ने कहा कि छात्र-छात्राओं को उचित शिक्षा दें इससे कि निपुण लक्ष्य में जिले का स्थान बेहतर हो सके। ब्लॉक किशनी के प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में प्रधानाध्यापक शरद यादव ने विद्यालय आने पर बच्चों का माल्यार्पण एवं रोली-टीका लगाकर स्वागत किया। प्रत्येक विद्यार्थी को कॉपी-पेंसिल की किट दी गई। शीतकालीन अवकाश के दौरान दिए गए गृहकार्य की कॉपी जांच कर श्रेष्ठ कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया गया। संवाद

फोटो 20 बच्चों का माल्यार्पण करते प्रधानाध्यापक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें