फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छुट्टी के समय जाम ने बढ़ाई स्कूली बच्चों की परेशानी

Sat, 21 Nov 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 34 शनिवार को किशनी चौराहा पर जाम में फंसी स्कूली वैन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
करहल। कस्बे में स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाला जाम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। शनिवार को भी दोपहर करीब तीन बजे किशनी चौराहे पर भीषण जाम लग गया। इसमें स्कूली बसों समेत बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण स्कूली बच्चों को घर पहुंचने में देरी हुई। वहीं, राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे स्कूलों की छुट्टी होने के बाद अचानक किशनी चौराहे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। देखते ही देखते चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कई स्कूल बसें भी फंस गईं। बसों में सवार बच्चे काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। जाम के चलते बच्चों को अपने घर पहुंचने में निर्धारित समय से काफी अधिक समय लगा। वहीं, जरूरी काम से निकले लोगों को भी जाम खुलने तक इंतजार करना पड़ा।स्थानीय निवासी गौरव यादव, अंकुश यादव, विनोद, प्रशांत कुमार ने मांग की है कि स्कूलों की छुट्टी के समय कस्बे के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं और कस्बे के अंदर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाएं। सीओ अजय सिंह चौहानका कहना है कि जाम की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही नगर पंचायत के ईओ के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें