फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मानदेय के लिए समूह सखियों ने डीसी का किया घेराव

Thu, 15 Oct 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 4 डीसी एनआरएलएम के कक्ष के बाहर मौजूद समूह सखियां। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मानदेय के लिए समूह सखियों ने बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंचकर जिला समन्वयक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीसी एनआरएलएम) का घेराव किया। समूह सखियों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। आरोप लगाए कि उनके काम का उन्हें मानदेय नहीं दिलाया जा रहा है। दोपहर करीब एक बजे समूह सखियां विकास भवन स्थित डीसी एनआरएलएम के कक्ष में पहुंचीं। यहां करीब आधा घंटे तक डीसी से उनकी नोकझोंक हुई। डीसी से उनकी सहमति नहीं बनी तो समूह सखियों ने डीसी कक्ष के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। समूह सखी स्वास्थ्य अंजू चौहान का कहना है कि कई बार डीसी से मानदेय के लिए मुलाकात कर चुकी हैं लेकिन वर्ष 2022 से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बरनाहल की समूह सखी गोमती का भी कहना था कि वर्ष 2022 से मानदेय नहीं दिया गया है। पिछले कुछ महीनों से उनकी आईडी भी लॉक कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 तक के काम के अभिलेख भी हैं। इस दौरान संध्या, सुनीता, मधु आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें