फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नौकरी लगवाने के नाम पर 3.51 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। थाना भोगांव क्षेत्र के नगला दीपा निवासी सुधीर कुमार ने तहरीर में बताया कि आगरा जिले के खेरिया राठौर थाना क्षेत्र निवासी मनीष भदौरिया ने उनके भतीजे शिवम को एमटीएस पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर मई 2022 में 3.51 लाख रुपये लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी भतीजे की नौकरी नहीं लगी। सुधीर ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें